Events and Activities Details
Event image

The NCC cadets of G. C. Chhachhrauli have reported at JNV, Chuhadpur(Ynr) for the participation in IDY-2022 on 21/06/2022


Posted on 24/06/2022

"अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस- 21 जून" के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय, छछरौली (यमुनानगर ) की एन.सी.सी.इकाई (कन्या) केडेट्स ने दिनांक 21/06/2022 को "ज्वाहर नवोदय विद्यालय,चुहडपुर (य.नगर) के परिसर में आयोजित योग-दिवस कार्यक्रम में प्राचार्य बलजीत कौर के कुशल मार्ग दर्शन में तथा एन.सी.सी. कार्यवाहक इंचार्ज डाॅ. ललित कुमार के नेतृत्व में बढ़-चढकर भाग लिया और पूरे उत्साह एवं जोश के साथ यह अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया! डॉ. ललित कुमार, एन.सी.सी. इंचार्ज ने इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जो 21 जून 2022 को दुनिया भर में आयोजित किया जा रहा है, के बारे में बताते हुए एन. सी. सी. निदेशालय,चंडीगढ़ व 14वीं हरियाणा एन.सी.सी. बटालियन कार्यालय, यमुना नगर के आदेशों की अनुपालना में 30 मई से आरम्भ की गई इस योग प्रशिक्षण कार्य योजना के अन्तर्गत आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों के बारे में भी बताया! कॉलेज कार्यवाहक प्राचार्य प्रो.अशोक बंसल ने सभी एन. सी. सी. इंचार्ज व कैडेट्स को बधाई दी ! कॉलेज स्टाफ सदस्य प्रो. इन्दु बाला, प्रो.रजनी गोयल, प्रो. लखविंदर सिंह, प्रो. राजवीर सिंह, सुखविंदर कौर एवं अन्य सभी शिक्षकों ने भी एन. सी. सी. इंचार्ज और एन.सी. सी. केडेट्स को इस कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दी! - कार्य वाहक प्रभारी, एन.सी.सी. रा.महा.छछरौली(य.नगर) 21/06/2022