| Events and Activities Details |
???? ??????? ?? ???? ????? ?? ???????????
Posted on 14/11/2025
आज दिनांक 10 नवंबर 2025 को राजकीय महाविद्यालय छछरौली में पंजाबी और हिंदी विभाग की तरफ से गुरु साहिबान का जीवन फलसफा और प्रकाशोत्सव के सुअवसर पर पांच दिवसीय कार्यक्रम के समापन के अवसर पर गुरु साहिबान की वाणी का शुद्ध उच्चारण व भक्त वाणी का व्याख्यान पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सुनील तनेजा के दिशा निर्देशन और आज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो .अशोक बंसल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ | कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर चढ़कर भाग लिया | प्रो. अशोक बंसल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहां कि गुरु केवल ज्ञानदाता नहीं , बल्कि मार्गदर्शक, संरक्षक और प्रेरक भी होते हैं जो अज्ञानता से प्रकाश की ओर ले जाते हैं | राजनीति विभाग से प्रो. सतबीर सिंह ने कहा कि गुरु केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन के सही मार्ग को दिखाते हैं | हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. विकेश बाला ने कहा कि गुरु का ज्ञान मानव जीवन में आत्मविश्वास जागता है, ताकि वे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें और जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकें | पंजाबी विभागाध्यक्ष डॉ रेनू बाला ने कहां कि गुरु का ज्ञान एक व्यक्ति को नैतिक मूल्यों और संस्कारों से परिचित कराता है और उन्हें एक अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित करता है | विजेता विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री और नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया | कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. मंजु दहिया का विशेष योगदान रहा | इस अवसर पर प्रो. रजनी गोयल में अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे |
|